राजनांदगांव

राजनांदगांव, 7 मई। मोहला-मानपुर जिले के ग्राम पंचायत कंदाड़ी में नवीन भवन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदाड़ी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भूमिपूजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडे शामिल हुए।
इस अवसर पर सांसद श्री पांडे ने कहा कि स्कूल में शिक्षा का बहुत महत्व है। यह छात्रों को ज्ञान, कौशल और समझ प्रदान करती है, जो उन्हें जीवन में सफल होने और समाज में योगदान करने में मदद करती है। शिक्षा के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता और जीवन में सफलता प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है। स्कूल में शिक्षा छात्रों को विभिन्न विषयों के बारे में ज्ञान प्रदान करती है। जैसे कि विज्ञान, गणित, इतिहास और भाषाएं। यह उन्हें महत्वपूर्ण कौशल भी सिखाती है। जैसे पढऩा, लिखना और आलोचनात्मक रूप से सोचने की क्षमता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिपं उपाध्यक्ष भोजेश शाह समेत पुष्पाबाई मंडावी, मंगतूराम कोमरे, मदनलाल साहू, प्रकाश मिश्रा, कंचनमाला भुआर्य, देवसाय मंडावी, सुखेंद्र सिंह भुआर्य, विशिष्ट अतिथि फत्तेराम कोसरिया शामिल थे।