राजनांदगांव

मवेशी तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार 5 मवेशी व पिकअप जब्त
07-May-2025 7:46 PM
मवेशी तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार 5 मवेशी व पिकअप जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 7 मई। मोहला-मानपुर जिले में अं. चौकी पुलिस ने पशुओं को तस्कर करते कत्लखाना ले जाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन और 5 मवेशियों को जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार अं. चौकी थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर स्टॉफ के साथ क्षेत्र में ग्रामीणों एवं नगरवासियों को पशुओं को कत्लखाना ले जाने वाले तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर  जागरूक किया गया था।

अं. चौकी राजीव गांधी चौक में स्टॉफ की कार्रवाई करते मवेशियों को कत्लखाना महाराष्ट्र की ओर ले जाते 5 नग गाय व बछिया को आरोपियों के द्वारा बिना चारा-पानी के पिकअप वाहन में भरकर महाराष्ट्र कत्लखाना की ओर ले जा रहे थे, जिसे रंगे हाथ पकडक़र 5 नग मवेशियों के साथ आरोपी कल्याण सिंह कृषाण 44 साल ग्राम घुपसाल और रूपेश पटेल 30 साल निवासी ग्राम घोरदा के कब्जे से जब्त कर गिरफ्तार कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4, 6, 10 छग कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1) घ पशुक्रूरता अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम 66/192 के तहत अपराध क्रमांक 71/2025 कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। जब्तशुदा मवेशियों को गौशाला भेजा गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपियों को न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड हासिल किया गया है। अपराधों पर नियंत्रण करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त पेट्रोलिंग तथा अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट