राजनांदगांव
आईजी ने उभरते युवा तीरंदाजों का बढ़ाया हौसला
06-May-2025 4:04 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मई। राजनांदगांव रेंंज आईजी अभिषेक शांडिल्य ने जिले के उभरते युवा तीरंदाजों का हौसला अफजाई किया। स्थानीय पुलिस लाइन में एक गोपनीय सैनिक की निगरानी में खिलाडिय़ों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
देशभर के अलग-अलग शहरों में जाकर स्थानीय उभरते तीरंदाज अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं।
आईजी शांडिल्य ने खिलाडिय़ों के खेल के प्रति समर्पण को लेकर जहां प्रसन्नता जाहिर की। वहीं वह जल्द ही प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर उनके खेल का जायजा लेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे