राजनांदगांव

पावर लिफ्टर अंजू ने जीता गोल्ड
06-May-2025 3:35 PM
पावर लिफ्टर अंजू ने जीता गोल्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 मई। राजनांदगांव पुलिस विभाग की अंजू सिंह ने राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग में गोल्ड पर कब्जा जमाया और छत्तीसगढ़ की सशक्त महिलाएं का खिताब भी हासिल किया।

मिली जानकारी के अनुसार इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग कॉम्पिटिशन चैम्पियनशिप का आयोजन 24 से 26 अप्रैल तक खुर्सीपार भिलाई में आयोजित किया गया। जिसमें राज्यभर के विभिन्न जिलों से लगभग 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव पुलिस विभाग से राकेश सिंह सहायक सेनानी 8वीं वाहिनी तथा महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह  महिला थाना राजनांदगांव द्वारा प्रशिक्षित खिलाडिय़ों द्वारा विभिन्न आयु वर्ग/ वजन वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर मैडल हासिल किया । महिला प्र.आर. अंजू सिंह ने स्वयं भी प्रतियोगिता में भाग लेकर सीनियर तथा मास्टर दोनों वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर  छत्तीसगढ़ की सशक्त महिलाए का खिताब भी हासिल किया।

 

सहायक सेनानी राकेश सिंह तथा महिला प्र. आर. अंजू सिंह विगत 10 वर्षों से इस खेल से जुड़े हैं तथा पुलिस के कर्तव्यों का निर्वहन करते स्वयं इस खेल का अभ्यास करते हैं। साथ ही जिले के खिलाडिय़ों को भी प्रशिक्षण देते हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाडिय़ों में से  सरिता मंडावी 63 किग्रा वजन समूह में सिल्वर मेडल, रागिनी साहू 76 किग्रा वजन समूह में सिल्वर मेडल, जितेश साहू 66 किग्रा वजन समूह में गोल्ड मेडल, देवांश 93 वजन समूह में सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही आदित्य साहू ने 74 किग्रा वजन समूह में बेहतर प्रदर्शन किया। इन सभी खिलाडिय़ों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य द्वारा सभी खिलाडिय़ों का अपने कार्यालय में सम्मानित किया गया। उन्हें उनके उज्जवल भविष्य और खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर बॉडी टेक जिम के संचालक अमित अजमानी तथा रुचिका अजमानी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट