राजनांदगांव

बागेश्वर धाम में नारी शक्तियों ने की भजन संध्या
05-Apr-2025 3:36 PM
बागेश्वर धाम में नारी शक्तियों ने की भजन संध्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अप्रैल।
बागेश्वर धाम में महाआरती पश्चात  नारी शक्तियों ने अनोखी भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया। समाजसेवी, 
धर्मसेवी व नारी शक्तियों ने बागेश्वर धाम मंदिर उत्सव भवन में संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल में स्थापित माता दुर्गा जगदम्बा के दरबार में महाआरती पश्चात भजन संध्या में भजनों की सराहनीय प्रस्तुति दी। बागेश्वरधाम सेविकाप्रज्ञा गुप्ता द्वारा संचालन किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से शारदा तिवारी, साधना तिवारी, माया अग्रवाल, मधु खंडेलवाल, कांति मौर्य, छाया तिवारी, ममता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, गोमती गुप्ता,हरीश गांधी, मनोज अग्रहरि द्वारा प्रस्तुति दी व अपने विचार रखे गए।
 


अन्य पोस्ट