राजनांदगांव

विस चुनाव के पहले कांग्रेस में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी जा रही जिम्मेदारियां
13-Jul-2023 8:11 PM
 विस चुनाव के पहले कांग्रेस में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी जा रही जिम्मेदारियां

दिलीप ओगरे बने जिला प्रवक्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व मंत्री, विधायकों का लगातार दौरा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी में प्रशिक्षण एवं सम्मेलन का भी आयोजन करवा रहे हैं। कांग्रेस ने अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे रही है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी अनु. जाति प्रकोष्ठ राजनादगांव के जिला प्रवक्ता के पद पर  दिलीप ओगरे, जिला उपाध्यक्ष श्रीमति अनीता ओगरे, जिला महामंत्री नारायण चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अमित टंडन,  ब्लाक अनु. जाति प्रकोष्ठ गंडई के अध्यक्ष पद में ताराचंद बंजारे  की नियुक्ति की गई है।  विधानसभा चुनाव के पूर्व उपरोक्त नियुक्त को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है । संगठन में हुई उपरोक्त नियुक्ति को लेकर सभी पदाधिकारियों को बधाई का सिलसिला जारी है ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा,  पंकज बांधव, थानेशवर पाटिला, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल,  रणजीत सिंह चंदेल,  पूर्व मंडी अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो,  गंडई नगर अध्यक्ष चेतन देवांगन,  गंडई कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल,  शत्रोहन चंदेल,  पार्षद भिज्ञेश यादव मोहसिन खान शुभम बघेल तानसेन साहू,  दिनेश रजक,  इसराइल खान आदि ने सभी को शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट