राजनांदगांव

दर्जनभर ठेला-खोमचा वालों से 2 किलो पॉलीथिन जब्त, 15 सौ जुर्माना
02-Mar-2023 3:05 PM
दर्जनभर ठेला-खोमचा वालों से 2 किलो पॉलीथिन जब्त, 15 सौ जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 मार्च।
प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन मंशानुरूप सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने कार्रवाई पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर जुर्माना कर जब्ती की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जीई रोड में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने 11 ठेला खोमचा वालों पर कार्रवाई करते 1500 रुपए जुर्माना कर 2 किलो पालीथिन जब्त किया।

नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक का उपयोग हर व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। जिसका दुष्प्रभाव भी पड़ रहा है तथा प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ मानव जीवन सहित जीव-जंतु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, फिर भी लोग इसका उपयोग कर रहे है। इसके नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाया जा रहा है। नगर निगम का स्वास्थ्य अमला भी शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है। समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाए जाने पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

आयुक्त ने कहा कि कार्रवाई की कड़ी में बुधवार को जीई रोड के अंजना बोरकर, गंधर्व सिंह कुशवाह, राजकिशोर शुक्ला, बानी सोनकर, राजू गुव्वा, सुरेश सोनकर फल ठेला से 100-100 रुपए, भुवन सोनकर, धर्मेन्द्र सोनकर फल ठेला से 150-150 रुपए, राज सोनकर, लड्डन जयसवाल व विनोद सोनकर फल ठेला से 200-200 रुपए इस प्रकार कुल 1500 रुपए अर्थदंड वसूला गया एवं 2 किलो पालीथिन जब्त किया। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
 


अन्य पोस्ट