रायपुर

धमतरी में ठेकेदार दीपेश गांधी के घर ईडी की दबिश
16-Jun-2026 6:48 PM
धमतरी में ठेकेदार दीपेश गांधी के घर ईडी की दबिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जून। भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईडी ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाडिय़ों में पहुंचे एक दर्जन अधिकारी कर्मचारियों ने ठेकेदार दीपेश गांधी के आमापारा वार्ड स्थित घर और आफिस में जांच शुरू की है।सुबह से जमीन अधिग्रहण और मुआवजा संबंधी दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इस परिवार के कुछ अन्य लोगों पर एक माह पहले कुरूद और धमतरी में ईडी ने दबिश दी थी। और लाखों के जेवर, वाहन और जमीन के दस्तावेज सीज कर चुकी थी। वहीं जय प्रकाश गांधी को तो गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इनके साथ एक पूर्व मंत्री के भाई को भी ईडी ने जांच के दायरे में घेरा हुआ है।

यहां बता दें कि धमतरी के सिवनीकला गांव के रहवासी सोमवार रायपुर में घोटाले की जांच कर रही एसीबी ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे थे सिवनीकला के खसरा नंबर 17-18 के हकदार इन ग्रामीणों ने ईओडब्ल्यू की जांच टीम के समक्ष बयान दर्ज कराया और सबूत के तौर पर दस्तावेज भी सौंपे। ग्रामीणो का कहना था कि घोटालेबाजों ने इस खसरे के 90 टुकड़े कर फर्जी बंटवारा और नामांतरण किया। और 90 टुकड़ों का करोड़ों का मुआवजा डकार गए। ईओडब्ल्यू ने सभी के बयान दर्ज किए हैं। आज की यह कार्रवाई उसी कड़ी में बताई गई है।


अन्य पोस्ट