रायपुर

आरटीओ का ई-चालान भेज महिला से 3.67 लाख की ठगी
01-Jun-2026 7:42 PM
आरटीओ का ई-चालान भेज महिला से 3.67 लाख की ठगी

पहले बेटी के मोबाइल पर आया एपीके फाइल, सप्ताहभर बाद खाते से रकम पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जून। आजाद चौक में एक महिला से ई-चालान भेज कर ऑनलाइन 3.75 लाख ठगी कर दी। मुकुट नगर निवासी सीमा ठाकुर ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ थाना में धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीमा ठाकुर के मोबाइल पर 23 मई को व्हाट्सएप पर आरटीओ ई-चालान आया था। सीमा ठाकुर ने बताया कि एपीके  फाइल पहले उसकी बेटी के मोबाइल पर आया।  जिसे उसके मोबाइल में फॉरवर्ड किया गया। चालान होने के कारण उसने एपीके फाइल के लिंक को क्लिक कर ओपन किया। जिसमें कोई प्रोसेस नहीं दिखा रहा था। इसलिए उसने उसे बंद कर दिया। जिसके बाद 30 मई की रात उनके बैंक खातों से बिना उसकी सूचना के रकम निकल गए। उसके युनियन बैंक  खाते से 3 लाख 15 हजार रुपए और सेंट्रल बैंक के खाते से 52 हजार रुपए निकाले गए। इस प्रकार उसके खाता से अज्ञात व्यक्ति ने 3 लाख 67 हजार रुपए की ऑनलाइन आहरण कर धोखाधड़ी कर दी।

अज्ञात साइबर ठग ने ई-चालान के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल के माध्यम से मोबाइल तक पहुंच बनाकर बैंक खातों से रकम पार कर दी। इस मामले में सीमा ठाकुर ने आजाद चौक थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 66 डी, 318-4 का अपराध दर्ज किया है। व्हाटसअप पर आए लिंक और बैंक ट्रंाजेक्शन के माध्यम से अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट