रायपुर
सीएम साय ने स्व. सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
27-May-2026 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 मई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कबीर नगर स्थित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंतिम दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा का स्नेह, सरलता, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संगठन प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


