रायपुर

पांच गौ तस्कर गए जेल, दो नाबालिग भी शामिल
22-May-2026 6:39 PM
पांच गौ तस्कर गए जेल, दो नाबालिग भी शामिल

टाटा मैजिक से तस्करी कर ले जाए जा रहे चार बैल मुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 मई। आरंग पुलिस ने  गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे चार बैलों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी संजय टंडन भी शामिल है, जो पहले भी गौ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा मैजिक वाहन में अवैध रूप से बैलों को भरकर पंधी गांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरीश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंधी मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो अंदर  चार बैलों को बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर बांधा गया था।  आरंग पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी को न्यायालय में पेश कर वयस्क आरोपियों को जेल, दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।


अन्य पोस्ट