रायपुर
यूनीपोल में चढ़ी युवती को 40 मिनट बाद उतारा जा सका
13-May-2026 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मई। शहर के शंकर नगर में सुबह-सुबह एक युवती होर्डिंग (यूनीपोल)में चढ़ गई। करीब 40 मिनट बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने युवती को बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा। खम्हारडीह पुलिस के अनुसार होर्डिंग में चढ़ी युवती को उतारने में के लिए करीब 35 फिट ऊपर तक सीढ़ी लगाई गई। इसके अलावा नीचे बड़ी जाली भी बिछाई गई। पूरे वाकये के दौरान व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात रही। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। देखने से युवती हाव-भाव से दिमागी तौर पर कमजोर नजर आ रही थी। पोल पर चढऩे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


