रायपुर

दिनदहाड़े लूट थार सवार बदमाशों ने मारपीट कर 1 लाख रुपए छीने
21-Apr-2026 5:52 PM
दिनदहाड़े लूट थार सवार बदमाशों ने मारपीट कर 1 लाख रुपए छीने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल। राजधानी के आमानाका इलाके में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। थार सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने  एक व्यक्ति से मारपीट की और उसके पास रखी नगदी लूटकर फरार हो गए।

पंडरी निवासी जफर इकबाल सोमवार को दोपहर करीब 2.45 बजे अपनी बाइक से टाटीबंध से कुम्हारी की ओर जा रहे थे। उनके पास एक बैग में 1.50 लाख रुपए रखे थे। जिसे वे अपने मित्र को देने जा रहा था। चंदनडीह के पास पुल में जाम होने के कारण वह नीचे के रास्ते से दुर्गा मंच के पास पानी पीने रूका था। इसी दौरान एक काले रंग की थार वाहन सीजी 07सीएस7739 में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। और युवकों ने जफर का रास्ता रोककर बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। छीना-झपटी के दौरान लडक़ों ने बैग अपनी गाड़ी में लिया। जिसे बाद में फेंक दिया। जब जफर ने बैग चेक किया, तो उसमें 50 हजार रूपए ही थे। जबकि 1 लाख रुपए गायब थे। बदमाश मौके से फरार हो गए। जफर ने उनका पीछा करते हुए परसदा रोड स्थित कैवल्य धाम मंदिर तक पहुंचा, जहां आरोपी कुछ देर के लिए रुके थे।  फिर वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना उसने आमानाका पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने मामले में धारा 309(6) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट