रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अप्रैल। राजधानी के मोवा, सड्डू, शंकर नगर जोन के बाद चंगोराभाठा में पानी की किल्लत को लेकर लोगों का आक्रोश सडक़ पर आ रहा है। इन इलाकों के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि केवल निगम अधिकारियों को फोन कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर रहे हैं। निगम अपने महापौर के क्षेत्र में भी पर्याप्त जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है।
मंगलवार को चंगोराभाठा के रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इनमें महिलाएं बहुतायत में शामिल हुईं। यह इलाका महापौर मीनल चौबे के निवास क्षेत्र वाला है। दो दिन पहले कांग्रेस ने भी बड़ा प्रदर्शन किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां की 32 लाख लीटर क्षमता वाली टंकी का लगभग 50त्न पानी रायपुरा भेजा जा रहा है, जबकि रायपुरा में पहले से 25 लाख लीटर की टंकी मौजूद है। इसी के विरोध में आज दोपहर चंगोराभाठा स्थित पानी टंकी पर करीब 2000 महिलाएं प्रदर्शन किया । इसका नेतृत्व सोनू ममता तिवारी ने किया। और रायपुरा की ओर जाने वाली पानी सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है।


