रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन इस वर्ष पुन: नि:शुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह आयोजित करने जा रहा है। रविवार, 3 मई को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के हाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बतौर मुख्य आतिथ्य मौजूद रहेंगे।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भी 51 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
इस अवसर पर सियाराम अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल पर्यटन मंत्री , संपत अग्रवाल विधायक, सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री, मोतीलाल साहू विधायक, जयदेव सिंघल महेंद्र सेक्सरिया, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, बृजलाल गोयल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक शोभा केडिया, गुंजा सुल्तानिया, रमेश अग्रवाल एवं जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकता एवं सेवा भाव का प्रतीक है।
प्रचार-प्रसार प्रभारी ज्योति अग्रवाल एवं डॉ. नेहा अग्रवाल ने बताया कि सभी जोड़ों का विधिवत सत्यापन किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों को ही लाभ मिल सके।
रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल जिला महिला संगठन की अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल एवं पंडाल एवं व्यवस्था प्रभारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में बेटियों को गृहस्थी के जरूरतों के हिसाब से लगभग 50000 रुपए की सामग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिसमें स्टील की बड़ी वाली अलमारी, बड़ी सूटकेस, मिक्सर ग्राइंडर, पंखा, इलेक्ट्रिक आयरन, विवाह के सारे प्रकार के कपड़े, घड़ी, जेवर के अलावा गृहस्थी के रोजमर्रा के सामान शामिल होंगे।


