रायपुर

सेरीखेड़ी के पास ट्रक ने ली दो बाइक सवारों की जान, एक गंभीर
21-Apr-2026 5:45 PM
सेरीखेड़ी के पास ट्रक ने ली दो बाइक सवारों की जान, एक गंभीर

ट्रक और ड्राइवर की तलाश जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल। बीती देर रात रायपुर महासमुंद नेशनल हाईवे पर मंदिर हसौद थाने  के निकट सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।?एक घायल का मेकाहारा में इलाज चल रहा है।

 घटना सेरीखेड़ी जलाशय के पास रोड में हुई। रात समय स्पष्ट नहीं हो पाया है।  तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सेवा  निकेतन रोड पर बाइक सवार तीन युवकों को अपनी  चपेट में लिया। इसमें दो की रात में ही मौत हो गई थी। आज पूर्वाह्न पोस्टमार्टम के बाद परिजन लाश को लेकर अल्ट्राटेक रेडी मिक्स प्लांट के  गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें  बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

 मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि मृतक गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह काम खत्म कर देर रात अपने घर लौट रहे थे।  जब वे सरीखेड़ी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक  ने उनकी बाइक को जोर की टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सडक़ पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने  दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गोलू यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से  ट्रक और चालक की पहचान की जा रही है।


अन्य पोस्ट