रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अप्रैल। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस, अन्य शासकीय विभागों ,आईटी कंपनियों के जन जागरण भरे संदेश जारी करने के बाद भी एपीके फाइल से ठगे जाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। टिकरापारा पुलिस ने कल रात एक मामला दर्ज किया है।
आरडीए कालोनी निवासी पवित्र पाल (56) के पुत्र रोहित को अज्ञात नंबर 7307736403 के कालर ने काल किया। 10 से 16 अप्रैल के बीच उसने आरटीओ चालान का एपीके फाइल में जुर्माना पटाने का मैसेज भेजा। रोहित के इसे डाउनलोड करते ही उसके एकाउंट से 742209 रूपए ट्रांसफर कर लिया। कल बैंक से मैसेज मिलने पर रोहित को ठगी का अहसास हुआ।
पवित्रपाल ने बताया कि आरडीए कालोनी टिकरापारा में रहता है। ज्वेलरी का व्यवसाय है। 10 अप्रैल को उसके बेटे रोहित पाल के मोबाईल में व्हाटसअप में आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाईल आया जिस उसके बेटे ने डाउनलोड किया था। जिसके बाद उसके 10 से 16 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक के खाता से अलग-अलग किश्तों में 7,42,209 रूपए आनलाईन ट्रांसफर कर लिए। बैंक से प्राप्त जानकारी में पता चला की पैसे किसी फ्राड एकाउंट में गए हैं। ठगी के शक होने पर पाल ने सिविल लाइन थाना जाकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी 66 डी और 318-4 का अपराध दर्ज किया है। साइबर पुलिस मोबाइल नम्बर और बैंक खाता को ट्रोल कर आरोपी की तलाश कर रही है।


