रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अप्रैल। शहर के रायपुरा चौक स्थित मधुशाला बार में देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी किराना व्यापारी संदीप अग्रवाल 18 अप्रैल की रात अपने दोस्त अनिवेश प्रताप सिंह के साथ मधुशाला बार गया था। रात करीब 11:30 बजे दोनों बार के बाहर खड़े थे, तभी एक कार में सवार चंगोराभाठा निवासी हर्ष शुक्ला तेज रफ्तार में आया और अचानक उनके सामने गाड़ी रोक दी। इस हरकत से घबराए दोनों अंदर बार में चले गए? आरोप है कि हर्ष शुक्ला भी उनके पीछे बार में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए फ्रिज से बीयर की बोतल निकालकर संदीप अग्रवाल के सिर पर हमला कर दिया हमले में संदीप के सिर में चोट आई और खून बहने लगा। घटना के दौरान मौजूद अनिवेश ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद आरोपी हर्ष मौके से फरार हो गया। संदीप की रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर ही है। आरोपी 3 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया है।


