रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल। महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर राजनीति गरमा गई है। इस कड़ी में भाजपा की महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन का ऐलान किया है। महिला कार्यकर्ता सुभाष स्टेडियम में एकत्र होंगी, और इंडोर स्टेडियम तक पैदल मार्च करेंगी। स्टेडियम में सभा को सीएम विष्णुदेव साय और पार्टी नेता संबोधित करेंगे।
भाजपा ने संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद पूरे देशभर में कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने रविवार को बैठक भी ली। इसमें पार्टी की महिला पदाधिकारी मौजूद थी।
बताया गया कि भाजपा ने राजधानी और आस-पास की महिला कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। महिलाएं सुभाष स्टेडियम में एकत्र होंगी, और दोपहर बाद इंडोर स्टेडियम तक पैदल मार्च करेंगी। करीब 10 हजार महिला कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। रायपुर मेयर श्रीमती मीनल चौबे को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी जा रही है।
महिला कार्यकर्ता इंडोर स्टेडियम में जुटेंगी, और फिर सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव व अन्य नेता उन्हें संबोधित करेंगे।


