रायपुर

गर्म हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि संभव
14-Apr-2026 6:35 PM
गर्म हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि संभव

रायपुर, 14 अप्रैल। प्रदेश में कल 15 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।प्रदेश में आ रही गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। वहीं  प्रदेश के मध्य भाग के एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है। बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव होगा। वहीं एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिणी असम से दक्षिण तमिलनाडु तक, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, अंदरुनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है ।


अन्य पोस्ट