रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अप्रैल। जोन 9 कमिश्नर राकेश शर्मा ने कुशाभाउ ठाकरे वार्ड 7 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड के कई स्थानों मुख्य मार्गो में गंदगी और कचरे के ढेर मिला। इस पर कमिश्नर ने अनुबंधित सफाई ठेकेदार एसएस इन्फ्राटेक साल्युशन्स को नोटिस देकर 10000 रू. का अर्थदण्ड किया । 2 दिन में लिखित प्रतिवेदन जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसी तरह से वार्ड में कार्यरत 19 सफाई कर्मचारियों के माह नवंबर 2025 के देयक बिल में ईपीएफ व ईएसआईसी नहीं पटाया गया था। इस पर आडिट आपत्ति का निराकरण कर आगामी माह का देयक बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। नोटिस में कहा गया है देयक बिल भुगतान में विलंब होने के लिए अनुबंधित सफाई ठेकेदार स्वयं जिम्मेदार होंगे। श्री शर्मा ने महात्मा गांधी वार्ड 8 में मिली गंदगी पर ठेकेदार दीपक जोशी को नोटिस देकर 5000 रू. का अर्थदण्ड कर 2 दिन के भीतर जवाब देने कहा ।इस दौरान ईई शरद ध्रुव, डीई श्रीमती अंकिता जनार्दन, जेडएचओ उमेश नामदेव, बारोन बंजारे, भी स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी उपस्थित रहे ।


