रायपुर
शंकर नगर में अवरुद्ध नाली की सफाई कराया
14-Feb-2026 8:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 फरवरी। नगर निगम के जोन 3 में स्वास्थ्य की टीम ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई की है। शंकर नगर चौक मुख्य मार्ग सिग्नल के पास अवरुद्ध सार्वजनिक नाली की सफाई कर सुगम जल निकास सुनिश्चित किया।निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार जोन 3 कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर नाली में जमा कचरा और गंदगी को हटवाकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की। जिससे क्षेत्र में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके ।
सफाई अभियान के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार तांडी की उपस्थिति में कार्य संपन्न कराया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


