रायपुर

देर रात घूमने वाले संदिग्ध पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
14-Feb-2026 8:29 PM
 देर रात घूमने वाले संदिग्ध पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी।
सेंट्रल जोन अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन पर रात्रिकालीन संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने बैजनाथपारा इलाके में रात्रि गस्त कर शटर की आड़ में अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त दुकानदारों एवं खरीदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस ने  संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। इस कार्रवाई में शेख रियाज (49 वर्ष), विकास निषाद (20 वर्ष), धीरज टंडन (19 वर्ष) एवं राजेश साहू (44 वर्ष) सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट