रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि के आसार हैं, लेकिन इसके बाद आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है।
दुर्ग संभाग में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।गुरुवार को यहां एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली। हालांकि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दुर्ग में ही दर्ज किया गया।सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में एक दो स्थानों में दो दिन बाद भी अति हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते एक-दो पंकिट में घना कोहरा रहने की संभावना है।
राजधानी में शुक्रवार को सुबह धुंध छाए रहा। शहर के बाहरी इलाकों में यह धुंध 9 बजे के बाद तक रहा। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 15 डिग्री अधिक 28.9 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिबी कम 12.9 डिग्री रहा. माना का अधिकतम तापमान रायपुर से अधिक 29.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान शहर से कम 11.4 डिग्री दर्ज हुआ।


