रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष ने संगठन की अपनी अनुमति के बगैर कोई भी धरना, आंदोलन या प्रदर्शन न करने कहा है। ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने एक की ओर से सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि कोई साथी व्यक्तिगत रूप से ऐसा करता है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं की होगी। बिना संगठन की अनुमति के ऐसे आयोजन करने वालों की रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली मांगी जा रही है। मेरा किसी भी साथी से व्यक्तिगत कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन यदि संगठन का मामला होगा तो मजबूरी में मुझे नाम भेजना पड़ेगा।
लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित हमारे सभी वरिष्ठ एवं निष्ठावान साथियों से विशेष विनम्र अनुरोध है कि किसी भी मुद्दे या प्रस्तावित धरने-आंदोलन की जानकारी सबसे पहले संगठन को दें तथा जिले के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर कांग्रेस की एकजुटता को प्रदर्शित करें। कोई भी जनहित का मुद्दा दिखाई दे तो कृपया तुरंत संगठन को सूचित करें।
इस सूचना के वायरल होते ही सदस्यों ने अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे हैं।एक सदस्य ने लिखा कि बड़े नेता शहर के कार्यक्रम में रहते हैं और ग्रामीण में नहीं कर रहे। कार्यकर्ता स्वयंमेव एकजुट होकर कर रहे हैं तो रोक लगाई जा रही है। चेतावनी दी जा रही।
बता दें कि दो दिन पहले पूर्व अध्यक्ष उघो राम वर्मा ने धान खरीदी केंद्र में किसानों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए प्रदर्शन किया था। समझा जा रहा है कि यह सूचना उसी सिलसिले में जारी किया गया है।


