रायपुर

ओडिशा के मंत्री व सांसद का चंपारण आगमन पर स्वागत
12-Nov-2025 8:52 PM
ओडिशा के मंत्री व सांसद का चंपारण आगमन पर स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 12 नवंबर।
ओडिशा के कैबिनेट मंत्री विभूति भूषण, अनंत नायक सांसद क्योझर, परशुराम मांझी पूर्व सांसद नवरंगपुर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के बहनोई भी है के चंपारण दर्शन के पहुंचने पर रमेश साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ओडिशा, प्रीतम सिंह दीवान पूर्व विधायक खल्लारी, दीनबंधु बिश्नोई, मनोज साहू, संतोष साहू चंपारण धाम दर्शन के लिए पहुंचे वहां ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर एवं भाजपा नेता युधिष्ठिर चंद्राकर ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

चंपारण में महाप्रभु, राम दरबार का दर्शन कर महादेव में पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना किया गया। ब्रह्मानंद साहू ने चंपारण के इतिहास के बारे में विस्तार से अवगत कराया जिसमें श्रीराम वनगमन पथ, गौशाला, श्री वल्लभाचार्य जी, श्री चंपेश्वर महादेव, श्रीराम जानकी मंदिर आदि के बारे में विस्तार से बताया। गौशाला के बारे में सुनते ही मंत्री ने अपने आप को रोक ना सके और गोशाला जाने की इच्छा जाहिर की एवं एक्टिवा में ही बैठकर गौशाला पहुंचे और गायों को प्रणाम किया तथा गुड़ से बने भोग खिलाया। स्वल्पाहार कान्हा गेस्ट हाउस में रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में चम्पेश्वर महादेव के अध्यक्ष नन्हूराम साहू, दुष्यंत साहू उपसरपंच चंपारण भी उपस्थित रहे। चंपारण धाम दर्शन के बाद मंत्री ने बताया कि भविष्य में सपरिवार चंपारण दर्शन में आने की बात कही।


अन्य पोस्ट