रायपुर

ब्लिंकिट के कर्मी काम बंद कर हड़ताल पर थाने में शिकायत भी
12-Nov-2025 6:03 PM
ब्लिंकिट के कर्मी काम बंद कर हड़ताल पर थाने में शिकायत भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 नवंबर। डिलीवरी एप ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने बुधवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दिया है। राजधानी के 700 से अधिक कर्मचारी शंकर नगर बीटीआई मैदान में एकत्रित होकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनका कहना है कि कंपनी ने  न केवल इनका वेतन घटाया बल्कि 10 मिनट में ग्राहक को डिलीवरी ना हो अपने पर  पेनाल्टी लगाना  शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ इन्हें इन टाइम डिलीवरी का इंसेंटिव नहीं दिया जा रहा। 10 मिनट में सामान पहुंचाने के चक्कर में  कर्मचारी  हादसे का शिकार हो रहे हैं। दुर्घटना होने पर कंपनी इलाज भी नहीं कराती।

 इस हड़ताल की वजह से आज कच्चे पक्के खाद्यान्न, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सभी। तरह के सामानों की डिलीवरी नहीं हो पाई। दोपहर बाद इन लोगों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर कंपनी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। यह शिकायत 10 मिनट की डिलिवरी के लिए तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के निर्देशों के विरोध में की गई।


अन्य पोस्ट