रायपुर

बृजमोहन के पिता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए राज्यपाल–सीएम
05-Jun-2025 9:48 PM
बृजमोहन के पिता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए राज्यपाल–सीएम

रायपुर, 5 जून। वरिष्ठ समाज सेवी, गौ सेवक, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को बारहवां एवं पगड़ी रस्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ समेत देश भर से आम और खास लोग पहुंचे और पुण्यआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भगवान से पुण्य आत्म की शांति के साथ ही परिवार के सदस्यों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके अलावा भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, विधायक राजेश अग्रवाल, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, संपत अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, ईश्वर साहू, सुशांत शुक्ला, गजेंद्र यादव, मोतीलाल साहू,  रोहित साहू, दीपेश साहू, प्रबोध मिंज, इंद्र कुमार साहू, विभिन्न बोर्ड और निगम के अध्यक्षगण  केदार गुप्ता,  अमरजीत सिंह छाबड़ा, भूपेंद्र सवन्नी, सुश्री वर्णिका शर्मा, श्रीनिवास मद्द्दि , दीपक म्हस्के, संजय श्रीवास्तव, डॉ सलीम राज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल,  नंदन जैन , बिलासपुर महापौर पूजा विधानी,  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक चंद्र शेखर साहू,  देव जी भाई पटेल, श्रीचंद सुंदरानी,  कुलदीप जुनेजा,  शिव रतन शर्मा , श्रीमती रंजना साहू, नवीन मार्कण्डेय,  सियाराम जी साहू, श्रीमती रेणु जोगी, अमित जोगी,  लाभचंद बाफना, पूर्व महापौर  प्रमोद दुबे,  अशोक बजाज,  राजीव लोचन महाराज जी, कबीर पंथ प्रमुख राष्ट्रीय संत  असंग देव जी महाराज, गोदडीवाला धाम प्रमुख अम्मा मीरा, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स  अध्यक्ष  सतीश थोरानी,  गुरमुख सिंह होरा,  सुरेश गोयल, पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, पद्मश्री ऊषा बारले, राजेश अग्रवाल

साधु-संत, धर्म प्रमुख, मीडिया कर्मियों समेत हजारों की संख्या में पारिवारिक शुभचिंतक और गणमान्यजन शामिल हुए और मृतआत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बता दें  रामजीलाल अग्रवाल का 24 मई को लंबी बीमारी के बाद 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।


अन्य पोस्ट