रायगढ़

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में भाग लेने कांग्रेसी दिल्ली रवाना
13-Dec-2025 9:22 PM
वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में भाग लेने कांग्रेसी दिल्ली रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 13 दिसंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम की विशाल रैली में भाग लेने रायगढ़ जिले से भी काफी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने जिलाध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में शामिल होंगे।

राजधानी दिल्ली के रैली में शामिल होने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता रेल एवं हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। रेल मार्ग से जाने वाले नेता एवं कार्यकर्ता विभिन्न ट्रेनों से 12 दिसंबर को ही दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शाखा यादव ने कि कांग्रेस का मानना है कि केंद्र सरकार, चुनाव आयोग के सहयोग से वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है तथा संविधान में दिए गए अधिकारों को संकट में डाल रही है। लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए यह रैली ऐतिहासिक और निर्णायक सिद्ध होगी।

इस विशाल रैली को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ रायगढ़ जिले के सभी ब्लाक तहसीलों एवं ग्रामीण अंचलों से काफी संख्या में गर्मजोशी से कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।


अन्य पोस्ट