रायगढ़

ईडी व भाजपा सरकार का पुतला फूंका
12-Mar-2025 4:16 PM
ईडी व भाजपा सरकार का पुतला फूंका

रायगढ़, 12 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला की अगुवाई में कल शाम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर ईडी व बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया गया।  

विदित हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास सहित विभिन्न स्थानों पर 10 मार्च को किये गये छापेमारी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार  11 मार्च को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन का आयोजन करने की घोषणा हुई थी।

11 मार्च शाम 5 बजे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नगेन्द्र नेगी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में पहुंचकर कांग्रेसजनों ने ईडी व केंद्र की बीजेपी सरकार का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा व ईडी की दुर्भावना वाली कार्यवाही के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हुई और पुलिस से झूमा झटकी भी हुई ।

इस पुतला दहन पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने बताया कि 10 मार्च प्रात: को पूर्व मुख्यमंत्री मान. भूपेश के आवास पर ई डी की छापेमारी भाजपा की दुर्भावना की परिणीति ही थी क्योंकि हाल ही में विधानसभा में भूपेश बघेल ने  प्रदेश भाजपा को पी एम आवास को लेकर सवालों में घेरा था जो उन्हें कतई रास नहीं आ रहा था ।

पुतला दहन में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नगेन्द्र नेगी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव,पूर्व महापौर जानकी काटजू,सलीम नियरिया,राकेश पांडेय युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव,संगीता गुप्ता,अरुण गुप्ता,मिलन मिश्रा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त,रंजीत कुमार धंधेल,अमृत  काटजू,लक्ष्मी साहू, राजेश कछवाहा,सोनू चैहान,संतोष बोहिदार, शकील अहमद, वीनू बेगम,रिंकी पांडेय, वकील अहमद सिद्दकी,गौरव साव,गुलशन साहू,प्रमोद देवांगन,राजू बोहिदार,यशोदा कश्यप,दुष्यंत देवांगन,कन्हैया पटेल,सोनू पुरोहित,गौरांग अधिकारी,रंजना पटेल,रत्थु जायसवाल,रमेश कुमार भगत,प्रदीप विजय चन्द्र टोप्पो,मिंटू मजीद,लता खूंटे,दादू पटेल,रवि पांडेय सहित अन्य बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कपूर ने दी।  


अन्य पोस्ट