राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर सुरेश ठाकुर का कोरोना से निधन
24-Apr-2021 7:25 PM
अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर सुरेश ठाकुर का कोरोना से निधन

चंडीगढ़, 24 अप्रैल | पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर सुरेश कुमार ठाकुर का शुक्रवार को कोविड-19 के कारण मोहाली में निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। ठाकुर ने हैम्बर्ग (जर्मनी) में चार देशों के टूर्नामेंट और कुआलालंपुर, मलेशिया में अजलान शाह कप सहित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की थी। उन्होंने 2013 और 2014 में हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में अंपायर के रूप में भी कार्य किया था।

हॉकी इंडिया ने ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने कहा, " सुरेश कुमार ठाकुर अंतरराष्ट्रीय सर्ट पर एक जाने-माने अंपायर थे और हॉकी पिच पर वह बेहद याद आएंगे।"

उन्होंने कहा, " उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और प्रत्येक मैच में अपनी छाप छोड़ी। हम हॉकी इंडिया सुरेश के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।" (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट