राष्ट्रीय

नई दिल्ली, 19 मार्च | प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शुक्रवार को नौ अधिवक्ताओं और चार न्यायिक अधिकारियों को बंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा गया है, "19 मार्च, 2021 को हुई अपनी बैठक में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में निम्नलिखित व्यक्तियों के उन्नयन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।"
ये नौ अधिवक्ता हैं: अरुणा एस. पाई, शैलेश पी. ब्रrो, कमल आर. खाटा, शर्मिला यू. देशमुख, अमीरा अब्दुल रजाक, संदीप वी. मार्ने, संदीप एच. पारिख, सोमशेखर सुंदरसेन और महेंद्र एम. नेरलीकर।
न्यायिक अधिकारियों में राजेश एन. लड्ढा, संजय जी. मेहर, जी. ए. सनप और एस. जी. डिग शामिल हैं।
बंबई हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 94 है, लेकिन 30 से अधिक सीटें खाली हैं।
तीन न्यायाधीशों वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश बोबडे के अलावा न्यायमूर्ति एन. वी. रमना और न्यायमूर्ति आर. एफ. नरीमन भी शामिल थे।(आईएएनएस)