राष्ट्रीय

हिमाचल में बस दुर्घटना में 6 की मौत
10-Mar-2021 1:08 PM
हिमाचल में बस दुर्घटना में 6 की मौत

शिमला, 10 मार्च | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा में बुधवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब निजी बस खाई में जा गिरी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपायुक्त डी. सी. राणा ने मीडिया को बताया कि छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

राज्य की राजधानी से लगभग 450 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय चंबा में मेडिकल कॉलेज में घायलों को शिफ्ट किया गया।

उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी।

दुर्घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। (आईएएनएस)
 


अन्य पोस्ट