राष्ट्रीय
झारखंड में नाबालिग लड़की का शव बरामद
28-Feb-2021 7:24 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रांची, 28 फरवरी | झारखंड के पलामू जिले में रविवार को जले हुए चेहरे और कटी हुई टांग के साथ एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। शव सोन नदी के किनारे स्थित बरेपुर गांव के पास बरामद हुआ। पीड़िता पलामू जिले के कुसुवा गांव की निवासी है। उसके पिता ने 21 फरवरी को उसके अपहरण के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
बदमाशों ने लड़की का चेहरा जला दिया और एक पैर काट दिया। लड़की का गला भी काटा गया था। पुलिस को शक है कि पीड़िता के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे मार दिया गया।
शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस ने लड़की को खोजने का कोई प्रयास नहीं किया।
लड़की तब लापता हो गई थी, जब वह 21 फरवरी को शौच करने गई थी। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे