राष्ट्रीय
दिल्ली में 17 साल की लड़की की हत्या का आरोपी हरदोई से गिरफ्तार
22-Feb-2021 3:05 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 22 फरवरी | दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उस आरोपी को गिरफ्तार किया जो बेगमपुर हत्या मामले में फरार चल रहा था। आरोपी ने रोहिणी में 17 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लईक को यूपी के हरदोई से गिरफ्तार किया गया।
रोहिणी डीसीपी पी.के. मिश्रा ने कहा कि जिस समय आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वह भागने की फिराक में था।
पुलिस ने कहा कि 25 वर्षीय लईक शुक्रवार शाम को हथौड़े से लड़की की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फरार हो गया था। जब लड़की की हत्या की गई थी, उस समय पीड़ित के घरवाले किराना का सामान लेने बाजार गए हुए थे। हत्या को अंजाम देकर लईक मौके से फरार हो गया था। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे