राष्ट्रीय

मिस्र में बस-ट्रक की टक्कर में 4 सूडानी मरे, 46 घायल
18-Feb-2021 7:04 PM
मिस्र में बस-ट्रक की टक्कर में 4 सूडानी मरे, 46 घायल

असवान (मिस्र), 18 फरवरी | दक्षिणी मिस्र में गुरुवार को बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कम से कम चार सूडानी नागरिकों की मौत हो गई और अन्य 46 लोग घायल हो गए। एक आधिकारिक चिकित्सा सूत्र ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, असवान-अबू सिंबल रोड पर, सूडानी नागरिकों को ले जा रही बस को निर्माण सामग्री ले जा रहे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

चिकित्सा सूत्र ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोगों की हालत गंभीर है।

घटनास्थल पर 16 एंबुलेंस पहुंचीं और घायलों को असवान पब्लिक अस्पताल ले जाया गया।

मिस्र में टूटी सड़कों, सड़कों का खराब रखरखाव और काफी तेज रफ्तार से वाहन चलाए जाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।

हालांकि, पिछले कुछ वर्षो में, मिस्र अपने सड़क नेटवर्क को उन्नत कर रहा है, नई सड़कों और पुलों का निर्माण कर रहा है।

पिछले साल अक्टूबर में, मिस्र के योजना और आर्थिक विकास मंत्रालय ने कहा था कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में मौत की घटनाएं साल 2019-2020 की तुलना में 44 प्रतिशत कम हो गई हैं। (आईएएनएस)

 


अन्य पोस्ट