राष्ट्रीय
हरियाणा में अखाड़े में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
13-Feb-2021 2:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चंडीगढ़, 13 फरवरी | हरियाणा के रोहतक शहर में एक अखाड़े में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों मौत हो गई और एक बच्चे सहित दो घायल हो गए। मृतकों में एक कुश्ती कोच भी शामिल है। कुश्ती प्रशिक्षकों के बीच एक पुरानी दुश्मनी की वजह से संभवत: शुक्रवार शाम को यह घटना हुई।
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने मीडिया को बताया कि घटना में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। सूत्रों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बाद में बढ़कर पांच हो गई।
घायलों को रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में सोनीपत के सरगथला गांव के निवासी मनोज कुमार, उनकी पत्नी साक्षी, एक पहलवान, पूजा, कुश्ती कोच सतीश कुमार और प्रदीप मलिक शामिल हैं। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे