राष्ट्रीय
झारखंड में 15 लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया
15-Jan-2021 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रांची, 15 जनवरी | झारखंड के चतरा जिले में 15 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस ने कहा कि नक्सली मुनेश्वर उर्फ मुकेश गंझू ने चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा और सीआरपीएफ कमांडेंट पवन बसन के समक्ष सरेंडर किया।
वह हत्या और आतंकी फंडिंग मामलें में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) द्वारा वांछित था।
मुकेश नक्सली समूह तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति में दूसरे स्थान पर था। उसके सरेंडर को पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
सरेंडर के बाद, उसने कहा कि नक्सल समूह अपनी विचारधारा से भटक गया है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


