राष्ट्रीय
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
19-Dec-2020 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जम्मू , 19 दिसम्बर | पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एलओसी के पास भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा शनिवार शाम को करीब पांच बजे, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के दो सेक्टरों किरणी और मलती सेक्टरों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार दागे।
प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय सेना ने भी हमले का माकूल जवाब दिया।"
पाकिस्तान ने इससे पहले पुंछ जिले के दो सेक्टरों में शुक्रवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे