राष्ट्रीय

दिल्ली में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े महिला के साथ लूटपाट
21-Nov-2020 5:32 PM
दिल्ली में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े महिला के साथ लूटपाट

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यही कारण है कि वे दिन-दहाड़े अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसलों की दास्तां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पूर्वी दिल्ली में अपराधियों ने जहां बंदूक की नोक पर एक महिला की चेन लूट ली वहीं उत्तरपूर्वी दिल्ली में बाइकर्स ने दिन में ही एक लड़की का मोबाइल झपट लिया।

दोनों घटनाओं में शामिल आरोपी अब तक फरार हैं।

पहली घटना कल्याणपुरी की है जबकि मोबाइल फोन छीने जाने की घटना उस्मानपुर की है।

कल्याणपुरी वाली घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना के वक्त महिला अपनी एक साथी के साथ बाजार में थी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी लिए इंतजार कर रहे अपने एक साथ से मिला और दोनों फुर्र हो गए।

डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने कहा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

इसी तरह शनिवार सुबह उस्मानपुर में बाई पर सवार दो युवकों ने एक लड़की का फोन छीन लिया। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई है लेकिन बाइक के नम्बर साफ नहीं दिख रहा है।

मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट