राष्ट्रीय
बढ़ते प्रदूषण के चलते डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी
20-Nov-2020 12:41 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 20 नवंबर| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वो दिल्ली में गंभीर प्रदूषण से बचने के लिए सीने में संक्रमण के कारण कुछ समय के लिए बाहर चली जाएं। पार्टी के सूत्रों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। अब उनके राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गोवा की यात्रा पर जाने की संभावना है।
सोनिया गांधी 2 अगस्त को सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी के बाद मेडिकेशन पर हैं, और उनके डॉक्टर उनके सीने में लगातार संक्रमण से चिंतित हैं।
दिल्ली में शुक्रवार सुबह 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 305 था, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे