राष्ट्रीय

पटना, 10 नवंबर| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि वह अब तक के बिहार चुनाव परिणामों के रुझानों से संतुष्ट हैं। तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में अगली सरकार बनाएगी। तिवारी ने कहा, "बिहार के लोग बिहार में राजग सरकार के सुशासन में विश्वास करते हैं। दोपहर दो बजे तक के रुझानों के अनुसार, हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से अगली सरकार बनाने जा रहे हैं।"
भोजपुरी अभिनेता ने कहा, "मैं बिहार के उन सभी भाइयों और बहनों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने राजग को समर्थन दिया है।"
"अब हम राज्य में महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और मजदूरों के 'सबका साथ सबका विकास' के अपने अंतिम लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे।"
तिवारी बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक थे। वह नीतीश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो से लोगों को अवगत कराने के लिए एक गीत 'बिहार में ई बा' भी लेकर आए थे। (आईएएनएस)