राष्ट्रीय
कांग्रेस आने वाले दिनों में बिखर जाएगी- भाजपा सांसद अमीन
10-Nov-2020 1:46 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गांधीनगर, 10 नवंबर | कांग्रेस के पूर्व नेता और भाजपा सांसद नरहरि अमीन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा गुजरात की सभी आठ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी, जिसके लिए 3 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस और अधिक बिखर जाएगी। गुजरात से राज्यसभा सदस्य अमीन ने कहा, "भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, अपने कार्यकर्ताओं के सपोर्ट से संचालित होती है। कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित एक पार्टी है। आने वाले दिनों में, कांग्रेस और ज्यादा बिखर जाएगी। जैसे कि मतगणना जारी है, हम सभी आठ सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त हैं।"
अब्दसा, कपराडा, करजन, गढ़डा, मोरबी, धारी, लिमडी और डांग सीटों पर मतगणना जारी है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे