राष्ट्रीय

अयोध्या में मंदिर के लिये बुधवार को भूमि पूजन तो मथुरा में होगा कृष्ण दर्शन
04-Aug-2020 5:29 PM
अयोध्या में मंदिर के लिये बुधवार को भूमि पूजन तो मथुरा में होगा कृष्ण दर्शन

मथुरा, 03 अगस्त (वार्ता)। पांच अगस्त को जब मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की  जन्मभूमि अयोध्या में भूमि पूजन के समारोह से गुंजायमान हो रही होगी उसी  समय मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में भगवान केशवदेव  राम रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे होंगे।

ऐसा इसलिए भी किया जा  रहा है कि मथुरा में यदि कान्हा ने जन्म लिया तो अपने सच्चे भक्त तुलसीदास  की मांग पर उन्होंने यहां पर राम रूप में उन्हें दर्शन दिये थे। मशहूर  भागवताचार्य संजय कृष्ण सलिल ने बताया कि तुलसीदास पहले तुलसी राम दर्शन  स्थल ज्ञान गुदड़ी वृन्दावन आए थे और वहां पर उन्होंने अपने आराध्य के दर्शन  करना चाहा था किंतु वहां पर उन्होंने श्रीकृष्ण को ’’ मोर मुकुट कटि  काछनी, कर मुरली उर माल’’ को देखा था। 

इसके बाद तुलसी ने  प्रभु से प्रार्थना करते हुए कहा था कि ’’का बरनउ छवि आपकी, भले बिराजे  नाथ। तुलसी मस्तक तब नवैं जब धनुष बाण लेउ हाथ’’। तुलसी के इस अनुरोध पर   वहां पर उन्हें प्रभु के राम रूप में दर्शन मिले थे।

श्रीकृष्ण  जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी  जब भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए मथुरा आए  तो ठाकुरजी ‘‘बंशी लकुट  काछनी काछे।  मुकुट माथ  भाल उर आहे’’ स्वरूप में भगवान श्रीकेशवदेव जी के  दर्शन कर गोस्वामी जी  भाव-विभोर हो गये और उन्होंने पुनः प्रार्थना की कि  ‘‘का बरनऊ छवि आप की, भले बने होै नाथ,  तुलसी मस्तक तब नवै, धनुष बाण लेऊ  हाथ’’।  


अन्य पोस्ट