राष्ट्रीय

सरयू की बाढ़ से बस्ती के 12 गांव प्रभावित
31-Jul-2020 2:43 PM
सरयू की बाढ़ से बस्ती के 12 गांव प्रभावित

बस्ती, 31 जुलाई (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 31 सेमी ऊपर पहुंच गया है वहीं कुआनो तथा मनवर नदी भी खतरे के निशान से टकरा रही है। बाढ़ से जिले के 12 गांव प्रभावित हो गये है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सरयू नदी खतरे के निशान 92.730 मीटर से 31 सेमी ऊपर यानी 93.040 मी पर बह रही है। नदी का जलस्तर दो सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रहा है। मैदानी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में हुए तेज वर्षा और बैराज द्वारा सरयू नदी में पानी छोड़े जाने से जलस्तर मे बढ़ाओ के आसार हैं। गिरजा बैराज से 206553, शारदा बैराज से 153584 तथा सरयू बैराज से 18829 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वर्षा और बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण टेढ़वा, सुबिका बाबू पानी मे चारो ओर से घिर गए है। अशोकपुर, विष्णुदासपुर, खजांचीपुर, बिलासपुर, खलवा, चांदपुर, भारथापुर गांव बाढ़ से प्रभावित है।

नदी का दबाव कटोरिया चांदपुर तथा लोल पुर विक्रमजोत बांध पर बढ़ गया है। बाढ़ खंड विभाग के अधिकारी सरयू नदी के तटवर्ती बांधों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर बांध की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को बाढ़ के पर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

कुआनो नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवो का भ्रमण करके महादेवा क्षेत्र के विधायक रविसोनकर ने राहत और सहायता प्रदान करने की मांग प्रशासन से किया है। जिले की एक अन्य नदी मनोरमा की बाढ़ से भी सैकड़ो बीघा बोई हुई फसल पानी मे डूब गयी है।


अन्य पोस्ट