राष्ट्रीय

टीएमसी नेताओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक उथल-पुथल पर रखी अपनी बात, अब क्या होगा अगला कदम
15-Jun-2026 12:40 PM
टीएमसी नेताओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक उथल-पुथल पर रखी अपनी बात, अब क्या होगा अगला कदम

 कोलकाता, 15 जून । टीएमसी सांसद असित मल ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर अपनी बात रखी। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस पार्टी ने राज्य में 15 सालों तक राज्य किया, आज वो हाशिए पर खड़ी है। आज वो पार्टी विश्वसनीयता की लड़ाई लड़ रही है और उसे कोई पूछने वाला नहीं है। अब ऐसी स्थिति में टीएमसी का भविष्य कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। इसके अलावा, जब उनसे सवाल किया गया कि टीएमसी में चल रहे राजनीतिक घमासान का जिम्मेदार अभिषेक बनर्जी है, तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम अभिषेक बनर्जी को इस पूरे राजनीतिक घमासान का जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। हमने अपनी खुद ग्रुप में अलग पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। लिहाजा इस पूरे मामले में अभिषेक बनर्जी की कोई भूमिका नहीं है। साथ ही, उन्होंने एनसीपीसीआई के साथ गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने एक समूह के रूप में पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। अब आगे क्या फैसला किया जाएगा। इस पर जल्द ही पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। फिलहाल तो विभिन्न प्रकार के बिंदुओं को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं, टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने टीएमसी में चल रहे राजनीतिक उठापटक पर भी अपनी बात रखते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि हम आगामी दिनों में एनडीए को खुलकर सपोर्ट करेंगे। हमें एनडीए को सपोर्ट करने में कोई गुरेज नहीं है। अब आगे क्या फैसला करना है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना मुश्किल है। कुल मिलाकर, अभी सबकुछ समय पर छोड़ दिया गया है। समय की गतिविधियों को देखते हुए ही आगे कोई भी फैसला लिया जा सकता है। --(आईएएनएस)


अन्य पोस्ट