राष्ट्रीय
महज दिखावा बनकर रह गई हैं संसदीय समितियां: कांग्रेस
30-Jan-2025 4:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नयी दिल्ली, 30 जनवरी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक संबंधी संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के कामकाज के तरीके को लेकर विपक्षी नेताओं ने सर्वदलीय बैठक में अपना विरोध दर्ज कराया।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि वर्तमान सरकार में संसदीय समितियां महज एक दिखावा बनकर रह गई हैं।
सर्वदलीय बैठक के बाद रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘संसद सत्र शुरू होने से पहले पारंपरिक रूप से होने वाली सर्वदलीय बैठक में आज सुबह सभी विपक्षी नेताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक संबंधी जेपीसी के कामकाज के तरीके पर कड़े शब्दों में अपना विरोध व्यक्त किया।’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सभी संसदीय परंपराओं और प्रथाओं का पूरी तरह से मजाक बना दिया गया है। ऐसी समितियां एक ताकत हुआ करती थीं - अब वे महज एक दिखावा बनकर रह गई हैं।’’ (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


