राष्ट्रीय

स्ट्रेस और एंग्जायटी को मैनेज करने के लिए 'संतुलित आहार' जरूरी है
30-Nov-2024 2:29 PM
स्ट्रेस और एंग्जायटी को मैनेज करने के लिए 'संतुलित आहार' जरूरी है

नई दिल्ली, 30 नवंबर । जिंदगी रंगीन होनी चाहिए इसलिए उठें वॉक पर जाएं और लौटें तो रेनबो आहार का आनंद उठाएं। रेनबो आहार जिसमें विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फलों और सब्जियां हों, जूस हो और मेवे हों। इनके सेवन करने से आवश्यक पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट मिल सकते हैं जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य और मनोदशा को सही रखते हैं। स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने और आपका मूड को फ्रेश रखने के लिए रेनबो मील का उपयोग लाभकारी होगा। आयुर्वेद भी कुछ ऐसा ही कहता है।

विटामिन ई , फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर बादाम का सेवन हमेशा रातभर भिगोने के बाद सुबह खाली पेट करना चाहिए। बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है इसलिए छिलका उतार कर खाया जाता है। दलिया भी ऐसा ही कुछ है। जिसकी कैलोरी कम है और हाई न्यूट्रिएंट्स फूड भी है। यह आपके शरीर से विषैले पदार्थों को निकालता है, जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं। बता दें कि सुबह खाली पेट दलिया खाने से पेट काफी समय तक भरा रहता है। वहीं, जानकार कहते हैं कि सुबह के समय फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर नाश्ते को स्ट्रेस को नियंत्रित करने में कारगर माना जाता है।

विटामिन बी, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ मानसिक स्थिति को संतुलित रखने में बेहतर साबित होते हैं। सूरज की रोशनी भी किसी आहार से कम नहीं है। स्ट्रेस और एंग्जायटी से मुक्ति पाने के लिए सुबह उठते ही प्राकृतिक रोशनी के संपर्क में आना चाहिए। सुबह की सैर से मूड अच्छा रहता है और सेहत बनी रहती है। शरीर और मनोदश बूस्ट एक्सरसाइज से भी होता है। कई तरह के लाभ मिलते हैं। शारीरिक गतिविधि से एंडोर्फिन और सेरोटोनिन निकलते हैं, जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव तथा चिंता के लक्षणों को कम करने का काम करते हैं। सुबह वॉक, सही आहार, एक्सरसाइज और फिर शरीर के लिए सबसे जरूरी है वो आहार जिससे मन मस्तिष्क खिल उठता है। जिसे कहते हैं नींद। (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट