राष्ट्रीय

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू बीजेपी में हुईं शामिल
30-Mar-2024 3:42 PM
पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू बीजेपी में हुईं शामिल

मुंबई, 30 मार्च । पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

वह महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

वह महाराष्ट्र के उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की प्रमुख हैं। उनके पति शैलेश पाटिल चाकुरकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नारी शक्ति वंदन अभियान से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।

(आईएएनएस)


अन्य पोस्ट