राष्ट्रीय

दिल्ली में 12 घंटे के बचाव अभियान के बाद 40 फुट गहरे बोलवेल से व्यक्ति को बाहर निकाला गया
10-Mar-2024 4:22 PM
दिल्ली में 12 घंटे के बचाव अभियान के बाद 40 फुट गहरे बोलवेल से व्यक्ति को बाहर निकाला गया

नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे एक व्यक्ति को रविवार को लगभग 12 घंटे के बचाव अभियान के बाद बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति को तत्काल अस्पाल ले जाया गया है और उसकी स्थिति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

व्यक्ति की पहचान फिलहाल जारी नहीं की गई है।

बचाव अभियान की अगुवाई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) की टीम ने की।  (भाषा)


अन्य पोस्ट